पौंड में डूबे उमर का शव बरामद
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल कूलिंग पौंड में डूबे सात वर्षीय उमर का शव तीसरे दिन रविवार सुबह पौंड की गहराइयों से खुद बाहर निकला। शुक्रवार को पौंड में बने पुल से पैर फिसलने के कारण वो पिता व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में डूब गया था। शुक्रवार शनिवार को गोताखोरों ने उसे पौंड से निकलने को भरपूर कोशिश किया। पर तीसरे दिन पौंड के पानी की ऊपरी सतह पर उसे शव के तौर पर देखा गया। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया, फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया। दिल्ली से माता पिता के साथ परिवार के बीच सेक्टर चार में ईंद मनाने आए उमर का शव निकलते ही परिजनों की उसके जिंदा होने की आस टूट गई और कूलिंग पौंड पर चीख पुकार मच गई। ज्ञात हो कि उमर शुक्रवार को पिता व दो बहनों के साथ कूलिंग पौंड घूमने आया था। पुल पर फोटो शू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.