पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर में आदिवासी समन्वय समिति की गठित आयोजन समिति के बैनर तले रविवार को हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप में विश्व आदिवासी दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की शुरुआत पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से हुई। यहां सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद दियुरी ने आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की। इसके बाद पारंपारिक वेशभूषा में बाजे- गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा सह झांकी निकाली गई, जिसमें आदिवासी समुदाय हो, मुंडा, संथाल, उरांव, भूमिज एवं महली समुदाय के हजारों लोगों का जुटान हुआ। इन समुदायों के हजारों लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा सह झांकी मुख्य मार्ग एनएच 75 से इतवारी बाजार, ओवरब्रिज, पवन चौक, भगत सिंह चौक, फारेस्ट चेकनाका होते हुए मानकी मुंडा सभागार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.