चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया गया। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गोईलकेरा, सोनुवा, आनंदपुर, बंदगांव प्रखंड के अलावा चिरिया, कराईकेला, टोकलो, गोपीनाथपुर, केरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम के साथ होली मनाया गया। हालांकि इस बार होली के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने शांतिपूर्वक एक दूसरे के साथ रंग एवं अबीर लगाकर होली मनाई। सुबह में रंग और शाम में अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। बुधवार की शाम गोईलकेरा काली मंदिर में सभी ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर कीर्तन मंडली के साथ सभी के घरों में जाकर कीर्तन किया। इधर, मनोहरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर होली का त्योहार मनाया गया। लोग एक दूसरे को रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.