चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के 21 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इसके लिए पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर में 7, बंदगांव में तीन, सोनुवा में दो, गोईलकेरा में 4 तथा मनोहरपुर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा 9.45 से 1 बजे तथा इंटरमीडिएट द्वितीय पाली 2 से 5.15 बजे तक संचालित होगी। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, कारमेल उच्च विद्यालय्र जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, राज नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय, सारदा उच्च विद्यालय बोड़दा बाईडीह तथा उर्दू टाउन उच्च विद्यालय में परीक्षा होगी। जबकि बंदगांव प्रखंड के बिरसा भगवान उच्च विद्यालय, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय, संत मेरी वियानी उच्च विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.