मेरठ, अप्रैल 15 -- गांव चिंदौड़ी खास निवासी किसान ओमपाल सिंह के बेटे डॉ. विपिन आर्य का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। उनके चयन होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। डॉ. विपिन आर्य की यह खास उपलब्धि है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विषय पर उनका ही एकमात्र चयन हुआ है। डॉ. विपिन आर्य के शोध 'नक्सलवाद का कमजोर होना' भारत की आंतरिक सुरक्षा में भविष्य की चुनौतियां एवं संभावनाएं छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्यय है। विपिन आर्य युवा रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी है। उनके चयन होने पर रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, बिजेन्द्र प्रमुख, विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, सिवालखास प्रभारी रणवीर दहिया, मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.