प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) एवं भूतपूर्व सैनिक शशि कुमार द्विवेदी ने बार के एक सदस्य रितेश श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों पर सोशल मीडिया के जरिए मानहानिकारक पोस्ट करने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है।उनकी तहरीर के अनुसार, कुछ दिनों से फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट एवं टिप्पणियां की जा रही हैं। आरोप है कि 26 मई की दोपहर आरोपी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे और वहां गालीगलौज करते हुए बार कार्यालय पर कब्जा करने की धमकी दी। इससे अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों में भय और तनाव का माहौल है। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी ने पुस्तक विक्रेताओं से बार की पुस्तकों को अपने घर पहुंचाने ...