धनबाद, मार्च 29 -- झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए समुचित स्थायी पार्किंग के मुद्दे पर शनिवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन व अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्थायी समाधान निकलने तक पोस्ट ऑफिस से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक सड़क के दोनों किनारे वाहन पार्किंग पर सहमति बनी। साथ ही अधिवक्ताओं के वाहनों पर पहचान के लिए स्टीकर लगाने की बात कही गई। जिला प्रशासन ने कोहिनूर मैदान में अस्थाई पार्किंग की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि चुनाव आयोग द्वारा वहां ढाई एकड़ में काउंटिंग सेंटर बनाने की योजना है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि धनबाद मंडल कारा को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जेल के शिफ्ट होने पर भविष्य में वह स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.