सराईकेला, सितम्बर 29 -- सरायकेला । डिजिटल क्रांति और 'डिजिटल इंडिया' के बड़े-बड़े दावों के बीच सरकारी तकनीकी खामियां आम जनता पर भारी पड़ रही हैं। विगत शुक्रवार से पोस्टऑफिस का लिंक फेल होने के कारण बैंकिंग से लेकर डाक सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। चार दिनों से सर्वर डाउन होने की वजह से डाकघरों में सन्नाटा पसरा हुआ है और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण व बुजुर्ग बैरंग लौटने को मजबूर हैं。

तकनीकी खामी का असर लिंक फेल होने का असर पोस्ट ऑफिस की सभी प्रमुख सेवाओं पर पड़ा है। सर्वर ठप होने की वजह से खातों में नगदी जमा करने और निकासी (विड्रॉल) का काम पूरी तरह बंद है। सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी, और फिक्स डिपॉजिट की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल की बुकिंग न होने से जरूरी दस्तावेज अटके पड़े हैं। डाकघर में पेंशन का पै...