गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम एक बार फिर शिक्षकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के अंतर-जिला ट्रांसफर ड्राइव के जारी परिणामों में प्रदेश में सर्वाधिक 613 शिक्षकों ने गुरुग्राम में पोस्टिंग के लिए रजामंदी दी। शहरी सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और पारिवारिक कारणों के चलते शिक्षकों का रुझान इस जिले की ओर बढ़ा है। हालांकि तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि जिले के सरकारी स्कूलों में अभी भी कुल 1130 पद रिक्त हैं। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम में पीजीटी के 225, टीजीटी के 452 और पीआरटी के 453 पद खाली पड़े हैं। तीनों श्रेणियों को मिलाकर यह संख्या प्रदेश में सबसे अधिक है। तबादला ड्राइव में क्या रही स्थिति इस ट्रांसफर ड्राइव के चलते यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला, सिरसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.