कन्नौज, अगस्त 13 -- कन्नौज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र में छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए देशभक्ति के भावों को रंगों और शब्दों में उतारा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगे की शान, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। 'हम बनेंगे हुनरमंद' टीम के सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं की कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा देखने को मिली। विद्यालय की वार्डन मनीषा सिंह ने बताया कि नौ अगस्त से विद्यालय में प्रतिदिन तिरंगा थीम पर आधारित प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा: उच्च शिक्षा संस्थानों में निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच इसका उद्देश्य छ...