पोस्टर से लेकर मंच तक गायब रहीं ये सांसद , ये कैसी रार मची सपा में
मुरादाबाद, जून 17 -- मुरादाबाद। प्रदेश की सियासत में 'नारी सम्मान' और 'पीडीए' का नारा बुलंद करने वाली समाजवादी पार्टी के भीतर मुरादाबाद में एक नया सियासी घमासान छिड़ गया है। रविवार को ताजपुर में आयोजित सपा के बड़े पीडीए सम्मेलन से स्थानीय सांसद रुचि वीरा पूरी तरह गायब रहीं। हैरानी की बात यह है कि न तो कार्यक्रम के बड़े-बड़े होर्डिंग्स-पोस्टरों में सांसद की तस्वीर थी और न ही उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया था। अपनी ही सांसद की इस खुली उपेक्षा ने सपा के भीतर मची अंदरूनी खींचतान को सरेआम उजागर कर दिया है। इस उपेक्षा से भड़के पार्टी के एक बड़े धड़े ने अब अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है, जिसके बाद मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- पोस्टर से लेकर मंच तक गायब रहीं ये सांसद , ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.