भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर, क्विज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इमसें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में निष्ठा यादव बीएएसी चतुर्थ समेस्टर प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा मोदनवाल बीएएसी द्वितीय समेस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता में मो. आदिल ने प्रथम स्थान प्राप्त की। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर संयोजक डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सौम्या मिश्रा, डॉ. गीता यादव, डॉ. रवि यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.