मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी नेताओं के खिलाफ शहर में लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग्स के विरोध में सोमवार को सपा के विरोध प्रदर्शन से जनप्रतिनिधियों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी का मामला मंगलवार को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया। सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी ने पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजते हुए संगठन में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने सोमवार सुबह पार्टी के जनप्रतिनिधियों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम की सूचना दी गई थी। उन्हें पार्टी नेताओं के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपने के लिए जिला कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया था। जिला अध्य...