गढ़वा, सितम्बर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय,फरठिया के फार्मेसी संकाय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर व मॉडल प्रस्तुतीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। उसमें विद्यार्थियों ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर व मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष उत्साह दिखाया। उनके बनाए मॉडल और पोस्टरों ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का ध्यान खींचा। प्रस्तुतियों में स्वास्थ्य जागरुकता, फार्मेसी की उपयोगिता और इससे जुड़े विभिन्न विषयों को रचनात्मक तरीके से सामने रखा गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विजेताओं को 29 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में सम्मानित...