पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
आजमगढ़, मई 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला क्षेत्र के शाहपुर में एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण,पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रचनात्मकता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अर्चिता पांडेय प्रथम,सिद्धि मिश्रा द्वितीय,अनन्या मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त की। इन्हें मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- लकड़जड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.