गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 19 में दुर्गा प्रतिमा समिति के पोस्टर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मामला पोस्टर में फोटो का आकार छोटा-बड़ा लगाने से जुड़ा बताया जा रहा है। पीपीगंज निवासी दीनदयाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दुर्गा प्रतिमा समिति के पोस्टर में फोटो लगाने को लेकर उसके भाई शुभम सैनी से कुछ लोगों ने विवाद किया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने मारपीट भी कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि समिति के लोगों से फोटो का आकार छोटा-बड़ा करने की बात कहने पर पांच लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। घटना के बाद दीनदयाल ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीपीगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.