रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एमबीएसआई के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में कैंसर के प्रति वैज्ञानिक समझ बढ़ाना तथा समय पर जांच व रोकथाम के महत्व को रेखांकित करना था। आयोजन के दौरान बॉटनी और बायो-टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कैंसर के कारण, बचाव, जीवनशैली में सुधार और प्रारंभिक पहचान जैसे विषयों पर प्रभावशाली पोस्टर और विचार प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए अंकित कुमार व आस्था आनंद ने प्रथम स...