पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम
गया, अगस्त 11 -- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत 2047 एवं उन्नत भारत अभियान के तहत मंगलवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करायी गयी। चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में करायी गई प्रतियोगिता में मुस्कान, आयशा, जाह्नवी, शबाना, रितिका, संदीप, दुर्गेश नंदनी, शशि स्वाति, आराध्या, गुनगुन, तनु, जया, वर्षा, आयुष, सन्नी, आयान, पवन, विराट, सागर, मानव, फरीद, कामरान, शहजादा, नजमा खातून व राधिका ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की स्वाति कुमारी ने पहला, वर्षा कुमारी ने दूसरा और जाह्नवी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त की। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के निर्देश पर हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.