पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से हमले में दो युवक गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम, मई 19 -- यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के सोहरौना गांव में पंचायत चुनाव को लेकर लगे पोस्टर फाड़ने के विवाद ने शनिवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिए जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव निवासी अशोक तिवारी आगामी पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गांव की दीवारों पर अपने पोस्टर लगवा रखे थे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की देर रात अशोक तिवारी घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका पोस्टर फाड़ दिया गया है। वह दरवाजे पर बैठकर परिजनों से इस संबंध में जानकारी ले रहे थे। यह भी पढ़ें- नकली नोटों का लालच देकर युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.