पोस्टर फाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, दो युवक गंभीर घायल
कुशीनगर, मई 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रामकोला क्षेत्र के सोहरौना गांव में पंचायत चुनाव को लेकर लगे पोस्टर फाड़ने के विवाद ने शनिवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिए जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना का विवरण गांव निवासी अशोक तिवारी आगामी पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गांव की दीवारों पर अपने पोस्टर लगवा रखे थे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की देर रात अशोक तिवारी घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका पोस्टर फाड़ दिया गया है। वह दरवाजे पर बैठकर परिजनों से इस संबंध में जानकारी ले रहे थे।कहासुनी और हमला इसी दौरान गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.