पोस्टर प्रदर्शित नारी सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
मेरठ, अप्रैल 16 -- दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और जागरूकता नारे लगाकर लोगों को महिलाओं के अधिकारों व उनकी समाज में भागीदारी के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.