पोस्टर प्रदर्शनी में दिखा शब्द चित्र का संयोजन
आगरा, सितम्बर 11 -- हिंदी दिवस की खुमारी केंद्रीय हिंदी संस्थान में दिखने लगी है। शुक्रवार को संस्थान के अध्यापक शिक्षा विभाग की ओर से हिंदी पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग के 11 और वरिष्ठ वर्ग के नौ शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने विचारों और संदेशों को कलात्मक प्रस्तुति दी। अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.चंद्रकांत कोठे ने कहा कि पोस्टर केवल रंगों, चित्रों और शब्दों का संयोजन नहीं है। यह विचारों, भावनाओं और संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मजबूत माध्यम है। इस दौरान निर्णायक मंडल में पूर्वोत्तर सामग्री निर्माण विभाग की विभागाध्यक्ष डा.मीनाक्षी दुबे और अध्यापक शिक्षा विभाग की अनुसंधान सहायक डा.सुनीता शर्मा रहीं। यह भी पढ़ें- हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.