गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस के अवसर पर संजय नगर स्थित भागीरथ सेवा संस्थान ने कैमकुस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी, पीपीटी और रील के जरिए दिव्यांगता और इसके प्रारंभिक संकेत बताकर जागरुक किया। साथ ही समावेशी शिक्षा, रोजगार, स्वीकृति और विविधता को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। कॉलेज के डीएड विशेष शिक्षा (श्रवण बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता) के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कुछ विद्यार्थियों ने ऑटिज्म के विभिन्न प्रकारों एवं विशेषताओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करते हुए वीडियो तैयार की। कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.