लखनऊ, अप्रैल 23 -- विश्व पृथ्वी दिवस पर इनटैक लखनऊ चैप्टर ने बुधवार को अखिल भारतीय पोस्टर प्रतियोगिता जीवन का वृक्ष के शहरी चरण का आयोजन ला मार्टिनियर कॉलेज में किया। कक्षा सात से नौ के छात्रों में भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण भावना विकसित करना तथा रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद अहसन व रेलवे के पूर्व एजीएम एके श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व बताए। मोहम्मद अहसन ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और जैव विविधता बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ...