हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। आर्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को अर्थशास्त्र परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा एवं प्राध्यापिकाओं ने किया, जबकि संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका आर्य ने किया। प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बचत, लघु उद्योग, स्थानीय उत्पाद निर्माण, डिजिटल साक्षरता और समूहिक उद्यमिता जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.