रुडकी, मई 2 -- लक्सर। रानी धर्म कुंवर राजकीय डिग्री कॉलेज दल्लावाला, खानपुर में शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. निबेदिता प्रियदर्शनी ने पोस्टर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर वाले संस्कृत विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें साक्षी ने प्रथम, ज्योति देवी ने दूसरा तथा निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रेणु देवी, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. धनंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...