बागपत, फरवरी 26 -- बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी के श्री सांई ग्लोबल एकेडमी में एडुग्लोरी फाउंडेशन की और पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गयी। जिसमें माज सलमानी ने प्रथम और तनु शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 9 तक के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीशू मलिक, राजीव कटारिया, अमित शर्मा, आशु, पूजा, प्रियंका,आंचल, राखी, रोहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...