बागेश्वर, अगस्त 10 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। राजकीय महाविद्यालय कांडा में सोमवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत 'नई शिक्षा नीति-2020 : शिक्षा से नवाचार और नवाचार से स्टार्टअप तक' विषय पर अनुसंधान पोस्टर, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। अनुसंधान पोस्टर प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, गरिमा चंदोला ने द्वितीय और प्रीति पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ललिता प्रथम, कुमकुम द्वितीय और दिशा कांडपाल तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी भंडारी ने प्रथम, योगिता ने द्वितीय और दिया धपोला ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई 'विकसित भारत-...