लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ पांच छात्राओं के पोस्टर चुने गए। बांकेगंज की कक्षा कक्षा 10 की शबनम, नकहा की कक्षा नौ नैना गौतम व लखीमपुर की कक्षा आठ की रीतू चुनी गईं। वहीं बेहजम की कक्षा नौ की नैंसी देवी व पलिया की कक्षा आठ की रिया शामिल हैं। बीएसए प्रवीण तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 दिसंबर को डायट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। छात्राओं को उनके स्कूल की एक शिक्षिका के साथ भेजा जाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.