प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 थीम पर जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व बीएसए भूपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता गर्विता ओझा व सुचिता तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह व सुशील कुमार सिंह, मंजू सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव व सभी खण्ड शिक्षा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बाल उत्सव में जिले के समस्त विकास खंडों से आए लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में गौरा विकासखंड की नैन्सी, बाबा बेलखरनाथ धाम के आर्यन, मान्धाता की रिया, बाबागंज की अर्पिता तथा शिवगढ़ की मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित सभी प्रतिभागी अब मंड...