पोस्टर प्रतियोगिता में तनु विजेता
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर। युवाओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर पुलिस ने श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में करीब 280 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वहीं एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी ने विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दस की छात्रा तनु विश्वकर्मा प्रथम, निशा गुप्ता, माही शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और भावना जोशी और भूमि सिंह को तृतीय स्थान पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.