मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 प्रचार अभियान एवं मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को नारी वंदन अधिनियम के समर्थन पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. माधवी शुक्ला ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाएगा। अधिनियम के बारे में महिलाओं को बताने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. कुसुम लता, डॉ. मंजूला शुक्ला एवं डॉ अदिति सिंह रहे। प्रतियोगिता में प्रथम जाह्नवी मोदनवाल एमए प्रथम वर्ष, द्वितीय पायल गुप्ता बीएसी प्रथम वर्ष, तृतीय अंशिका मोदनवाल बीए द्वितीय वर्ष रहीं। यह भी पढ़ें- भाषण और कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.