पोस्टर प्रतियोगिता में गीतांजलि ने जीता पहला पुरस्कार
गया, जून 6 -- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। अंकों के योग के आधार पर प्रतियोगिता में गीतांजलि को प्रथम, अंजली कुमारी को द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर रहीं अनीषा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि सभी विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पोस्टर प्रतियोगिता में गीतांजलि ने जीता पहला पुरस्कार यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर मॉडल कॉलेज में लगाए गए 100 पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.