नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन रविवार को ग्राम निठारी में डिजिटल फाइनेंशियल साक्षरता विषय पर छात्रों नें जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी से जुड़ी सावधानियों और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. एस.पी. सिंह ने डिजिटल भुगतान के फायदे-नुकसान और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा वित्तीय साक्षरता एंव आत्मनिर्भरती विषय पर विद्यार्थियों ने गिझौर गांव में पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से जागरुकता फैलाई। प्रतियागिता में काजल प्रथम, प्रीति द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.