बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। बदायूं क्लब के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय पर्व के प्रति बच्चों में उत्साह देखने लायक था। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मदर पब्लिक स्कूल की छात्रा इकरा सैफी प्रथम, इल्या सैफी द्वितीय और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र रजत प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र अजय मौर्या प्रथम, मदर एथीना स्कूल की छात्रा दीपाली तिवारी द्वितीय एवं मदर एथीना स्कूल की छात्रा वेदांशी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रुप में चित्रा कटियार रही। डॉ. अक्षत अशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.