पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने मरीजों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। एसकेएस कॉलेज सबलापुर के बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शहर स्थित बद्री प्रसाद मेमोरियल अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा दीपिका शुक्ला ने शरीर में विटामिन की कमी से होने वाले रोगों और उनसे बचाव के लिए आवश्यक पोषक आहार की जानकारी दी। वहीं छात्रा खुशी ने कब्ज की समस्या, उसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताते हुए पर्याप्त पानी पीने, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। छात्रा हर्षिका ने व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.