मैनपुरी, जुलाई 7 -- संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वास्थ्य व स्वच्छता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ जीवनशैली पर आधारित आकर्षक व प्रेरणादायी पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने चित्रों और सशक्त नारों के माध्यम से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड और डायरिया जैसे रोगों से बचाव के उपाय सुझाए। पोस्टरों में स्वच्छ पेयजल का उपयोग, जलभराव रोकना, कूलर की सफाई, मच्छरदानी का प्रयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: संचारी रोगों से बचाव के लिए छात्रों...