हापुड़, मार्च 25 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी के निर्देशन में गांव दोयमी में सात दिवसीय शिविर जारी है। शिविर के चौथे दिन स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेमलता तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को महिला स्वास्थ्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। स्वयंसेविकाओं में रचनात्मकता का विकास करने के लिए प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दोयमी के प्रधानाचार्य दिलशाद अली निर्णायक रहे। नीशू का प्रथम स्थान, राधिका का द्वितीय स्थान, वंशिका का तृतीय स्थान रहा। रूहीना को सांत्वना पुरस्कार मिला। शिविर के दूसरे सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेमलता तिवारी ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.