रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिताओं, पोस्टर प्रजेंटेशन एवं रिज्यूमे मेकिंग का आयोजन किया गया। प्रो. जगदीपक जोशी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में तनुजा लमगड़िया ने प्रथम, ज्योति वर्मा ने द्वितीय और खुशी व रोहित तरफदार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रिज्यूमे मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, मंताशा ने द्वितीय और आरती राजभर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य रेनू रानी बंसल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यहां डॉ़ शोभा बाजेठा, डॉ़ कार्तिकेय भट्ट, डॉ़ अभिमन्यु कुमार, डॉ़ जगदीश प्रसाद, डॉ़ गरिमा जोशी, डॉ़ सुधा पाल, डॉ़ सोहनी, डॉ़ कामना, द्रोपती कन्...