बागपत, फरवरी 25 -- जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं तृतीय के सात दिवसीय शिविर में पांचवे दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हुई। बुधवार को शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अमृत कुमार गुप्ता एवं डॉ. अमित नागर के निर्देशन में पवित्र गायत्री मंत्र के उच्चारण एवं योगाभ्यास के साथ हुआ। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने रामबाग कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई का कार्य संपन्न किया। पटेल नगर कॉलोनी एवं डूडा कॉलोनी में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। शिविर के दौरान पंकज, उज्ज्वल, हर्षित, तनुज आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.