कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के उड़ैलापुर गांव में कुछ अराजकतत्वों ने डॉ.आंबेडकर जयंती से संबंधित पोस्टरों में आग लगाकर उन्हें जला दिया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। इस मामले में एक को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत बेहटा रामपुर के मजरा उड़ैलापुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर के बैनर पोस्टर लगाए थे। डॉ.आंबेडकर जयंती के दूसरे दिन बुधवार को कुछ अराजकतत्वों ने उन बैनर-पोस्टरों के फाड़ दिया और आग के हवाले कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। यह भी पढ़ें- चहका गुनार गांव में हुए उपद्रव के मामले में 32 नामजदों पर रिपोर्ट आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम अपने साथियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.