वाराणसी, मार्च 3 -- पिंडरा। दिनदासपुर गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और बसपा प्रमुख मायावती के पोस्टर जला दिये। बसपा बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार की तहरीर पर मामले में सिंधोरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार गांव में सार्वजनिक स्थान पर तीनों पोस्टर लगे थे। अराजक तत्वों की करतूत से न केवल महापुरुषों और जननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई। बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.