रुडकी, मई 8 -- लक्सर, संवाददाता। रानी धर्म कुंवर राजकीय डिग्री कॉलेज दल्लावाला में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन की पोस्टर तथा निबंध, दोनों प्रतियोगिताओं में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भी कई अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। प्राचार्य प्रो. आदित्य कुमार मौर्य के दीपक जलाकर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही भारत की समृद्ध और संपन्न संस्कृति के बारे में भी जानना चाहिए। इसके साथ ही नीलम, आरती, कविता ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाद में प्रतियोगिता कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.