देहरादून, अप्रैल 25 -- फोटो देहरादून। जन जागरण अभियान समिति के पदाधिकारियों और विद्यालयी छात्राओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। पीएमश्री जीजीआईसी राजपुर रोड की 15 छात्राओं ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 15 प्रमुख जनहितकारी योजनाओं पर आधारित पोस्टर मुख्यमंत्री को प्रदर्शित किए और इन योजनाओं के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, सचिव विवेक श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. राजेश डोभाल, कार्यक्रम संयोजिका शिवानी रावत, विद्यालय संयोजिका प्रेमलता रावत, खुशी रावत, खुशी शाह, मुस्कान, अपर्णा, निक्की, यशोदा, वैष्णवी और मंतीशा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, नारी सम्मान पर सियासत तेज यह भी पढ़ें- सीएसबी 3:बेटा,...