पटना, मार्च 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लग गई। जदयू के कई नेता और बड़ी संख्या में नौजवान कार्यकर्ता निशांत को जदयू में शामिल कराने के लिए पिछले दो साल से अभियान चला रहे थे। हवन, धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल से लेकर बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर तक इसको लेकर लगाए गए और सियासी गलियारों में पक्ष-विपक्ष की ओर से इसके समर्थन में समय-समय पर तर्क दिए जा रहे थे। अब जाकर विधिवत इस पर मुहर लग गई है। अगले दो दिनों के भीतर निशांत जदयू की सक्रिय सदस्यता लेंगे और जल्द ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें महती जिम्मेदारी भी सौंप देगा। नीतीश कुमार के बुलावे पर गुरुवार को जदयू विधायकों, सांसदों, विधान पार्षदों और प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य रूप से दो ही प्रस्तावों पर चर्...