आरा, सितम्बर 25 -- सिद्धनाथ मीरा कॉलेज में तीन दिवसीय फार्मेसी वीक का आयोजन आरा, निज प्रतिनिधि। सिद्धनाथ मीरा कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, कुल्हड़िया में वर्ल्ड फार्मेसी डे पर तीन दिवसीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रेजेंटेशन, मॉडल प्रतियोगिता, क्विज, नुक्कड़ नाटक एवं रील मेकिंग सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मेसी, दवा के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग और स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। सचिव सिद्धनाथ सिंह, प्रबंधक लाल बहादुर सिंह, एचओडी विशाल कुमार सिंह, प्रोफेसर शैलेश पाल, प्रोफेसर आकाश चौरसिया और प्रोफेसर अनिल कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने ...