लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखे शव से गहने चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि यहां न तो कैमरे लगे हैं और न ही रात में कोई सुरक्षा गार्ड रहता है। इसी को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी ने पत्राचार किया है। कमला देवी पत्नी कृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया था। गुरुवार को मृतका के दामाद लवकुश मौर्य ने पोस्टमार्टम पहुंच और शव देखा तो मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पायल समेत अन्य कीमती जेवर गायब थे। यह भी पढ़ें- पोस्टमॉर्टम हाउस पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे परिजनों ने जेवर चोरी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि मामला बाद में शांत हो गया। सभी अधिकारी इस घटना से इनकार कर रहे थे। इस तरीक...