रीवा, सितम्बर 9 -- मध्य प्रदेश में रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के पोस्टमार्टम के वक्त अगर मृतक के परिजन मौजूद ना हों तो, तो वहां डेड बॉडी के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए परिजन पैसे देकर वहां खड़े रहते हैं और अपने सामने पीएम करवाते हैं। मिश्रा ने यह आरोप हाल ही में इसी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के बीच लगाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।MLA बोले- दो साल पहले मुझे पता चली थी ये बात धरना-प्रदर्शन को संबोधित...