पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बागेश्वर, जून 12 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के भराड़ी में किराये के मकान में रह रहे एक पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंदन सिंह हरकोटिया पुत्र तारा सिंह, निवासी चौड़ा (हरकोट-सूपी), पोस्ट लोहारखेत के रूप में हुई है। वह डाक विभाग में सुमगढ़ में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे और भराड़ी बाजार में किराये के कमरे में रहते थे। गर्मी की छुट्टियों के चलते उनकी पत्नी और बच्चे तीन दिन पहले गांव गए हुए थे, जबकि वह कमरे में अकेले रह रहे थे। दो दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.