हरदोई, मार्च 13 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में दरवाजे पर सो रहे किसान की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की वजह को लेकर परिजन अब भी चुप्पी साधे हुए हैं। बुधवार रात आदमपुर गांव में किसान केशन अपने दरवाजे पर सो रहे थे। उनकी पत्नी उर्मिला किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि घर के अंदर उनकी मां सुमित्रा और 16 वर्षीय पुत्री सरिता मौजूद थीं। गुरुवार तड़के किसान का शव तख्त के नीचे पड़ा मिला। उनके मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक की पुत्री सरिता ने घटना में छह लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है, हालांकि मुकदमा अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.